कटिहार, फरवरी 23 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि जदयू बारसोई प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर बारसोई में रविवार को आयोजित हुईं। मौके पर बड़ी संख्या में बारसोई प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने से जदयू नेता व कार्यकर्त्ता उक्त बैठक में उपस्थित हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से गौतम मोदक को नया प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तालियों एवं फूल मालाओं से नये अध्यक्ष का स्वागत किया। इस संबंध में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नये प्रखंड अध्यक्ष गौतम मोदक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि युवाओं को पार्टी से जोड़ें। मनोनयन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कटिहार जिलाध्यक्ष सूरज राय, विधायक दुलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.