हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में बुधवार को धूमधाम से सरहुल का त्योहार मनाया गया। इस मौके प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। मांदर की थाप पर प्रशिक्षु खूब थिरके और झारखंड की संस्कृति का रसपान कराया। इस मौके पर प्राचार्या डाॅ वसुंधरा कुमारी ने सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। यह हमें प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। आदिवासी इस त्योहार को प्रकृति से जोड़कर देखते हैं। सखुआ की डाली की पूजा हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की आराधना का संदेश देती है। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का नारा बुलंद किया गया। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ गुलशन कुमार, डॉ पुष्पा कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.