हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड की पहली जेनेटिक काउंसलर याचना चक्रवर्ती एक्सीलरेट एक्शन थीम के साथ महिला अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी जानकारी ही हमारा सबसे बड़ा शस्त्र है। बदलाव स्वयं में लाने की जरूरत है। यदि नारी सशक्त हो जाएं, तो वे जहां पर हैं, वहीं सब कुछ कर सकती हैं। उन्होंने स्वयं की प्रतिभा को पहचानने पर बल दिया। साथ ही कहा कि अपने अंदर के शिक्षक को नहीं, बल्कि गुरू को बाहर निकालिए। अपनी माटी के प्रति लगाव के कारण ही वे अपने शहर में ही जेनेटिक काउंसलर के रूप में सेवा दे रही हैं। उन्होंने जेनेटिक काउंसिलिंग के महत्व को साझा किया। जेनेटिक डिसऑर्डर के तमाम बारीकियों को समझात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.