बरेली, मई 13 -- सम्राट अशोक क्लब भारत ने नवाबगंज में विश्वगुरु शाक्यमुनि तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य के नेतृत्व में सम्राट अशोक क्लब तहसील नवाबगंज के तहसील अध्यक्ष राम बहादुर मौर्य के सौजन्य से ग्राम अल्लापुर में कार्यक्रम किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर, बुद्ध वंदना करके किया गया। सभी लोगों को तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं, अखण्ड भारत के निर्माता प्रथम सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक महान का शासन काल, नीतियों, पंचशील, अष्टांग मार्ग की विस्तृत जानकारी दी। सभी ने गौतम बुद्ध के बताये मार्ग पर चलने का प्रण लिया। सभी ग्राम वासियों एवं धम्म प्रेमियों को प्रसाद स्वरूप खीर खिलाई। कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब के बरेली मण्डल प्रभारी वी...