हजारीबाग, नवम्बर 15 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शनिवार को धरती आबा अमर रहें.,भगवान बिरसा मुंडा जिंदाबाद.,जोहार झारखंड.आदि के नारे गूंजे। इसके साथ ही महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ बसुंधरा कुमारी ने कहा कि बिरसा मुंडा उन स्वतंत्रता सेनानी महानायकों में थे, जिन्होंने फिरंगियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने सर्वप्रथम झारखंड अलग राज्य का सपना देखा था। आज विभिन्न क्षेत्रों में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इससे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के साथ झारखंड आंदोलनकारियों शहीद निर्मल महतो, शेख भिखारी, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हो और फूलो-झानो की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.