गया, जुलाई 7 -- शहर के गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा रविवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। सफेद संगमरमर से बनी प्रतिमा आश्रम में 1974 में वहां के कुष्ठ रोगियों ने लगाई थी। चोरी होने की सूचना पर डेल्हा थाने की पुलिस ने छानबीन की। जिला प्रशासन ने वहां पर दूसरी प्रतिमा को स्थापित कर दिया है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह में मिली। प्रतिमा चोरी होने की सूचना आश्रम के प्रबंधक ने डेल्हा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुष्ठ आश्रम में रहने वालों की भावनाएं आहत न हो और बापू की स्मृति बनी रहे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करा दी है। सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने नई प्रतिमा का अनावरण किया। सिविल सर्जन के साथ स्थानीय पार्षद अनुपमा कुमारी, दिलीप मंडल व स्थानीय लोग मौजूद रहे। डेल्हा...