छपरा, फरवरी 24 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा विधायक छोटी कुमारी ने गौतमस्थान -सेमरिया को राम सर्किट योजना में शामिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की माँग है। विधायक ने कहा है कि मान्यता है कि गौतमस्थान ही वह पावन भूमि है जहाँ भगवान हनुमान जी का ननिहाल है। यह स्थान भक्ति और शक्ति का अनुपम संगम है। रामायण काल की सबसे भावुक घटनाओं में से एक, माता अहिल्या का उद्धार, इसी पावन धरती पर प्रभु श्री राम के चरण स्पर्श से हुआ था। यह स्थल महिला सशक्तिकरण और न्याय का प्रतीक है।छपरा के समीपवर्ती सेमरिया स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम का रामायण काल में विशिष्ट स्थान है। राजा दशरथ के पुत्रकामेष्टि यज्ञ के प्रधान पुरोहित श्रृंगी ऋषि ही थे जिनके आशीर्वाद से प्रभु राम का जन्म हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...