लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बंसतकुंज रूट ने रफ्तार पकड़ ली है। सरफराजगंज, मेडिकल कॉलेज और कोनेश्वर चौराहे के बाद गौतमबुद्ध मार्ग (लाटूश रोड) पर भी स्वाइल टेस्टिंग (मिट्टी की जांच) शुरू हो गई है। ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के प्रस्तावित रूट में अमीनाबाद, केजीएमयू, चौक समेत 12 स्टेशन होंगे। इसकी लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक स्वाइल टेस्टिंग के अलावा टोपोग्राफी (एरियल सर्वे) और यूटिलिटी सर्वे भी कराया जा रहा है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक जल्द केंद्र सरकार की मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से शुरू करवाया जाएगा। कॉरिडोर मौजूदा नार्थ-साउथ कॉरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा। --------- सात अंडरग्राउंड व पांच एलिवेटेड स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.