लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्राचीन मंदिरों, गुरुद्वारे और बौद्ध विहार जैसे धार्मिक स्थलों की भव्यता पुनर्स्थापित करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मेरठ मंडल की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों में धार्मिक पर्यटन के विकास पर कुल 07 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय प्रयासों से श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे होने से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर जनपद के ग्राम नगली वाजिदपुर के प्राचीन बेरी वाला मंदिर और जेवर विधानसभा क्षेत्र क...