चाईबासा, अक्टूबर 4 -- चाईबासा। गौड़ सेवा संघ ने संघ के संस्थापक देवीलाल प्रधान व केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारिक नीलसेन प्रधान, तथा गौरी शंकर प्रधान को उनके चित्रों पर फूल अर्पित कर लोगों ने नमन किया। इस दौरान इन विभूतियों के कृतित्व और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की और कहा कि इन विभूतियों ने समाज की एकता पर जोर दिया और इसे सशक्त बनाने समाज के बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अयोध्या बेहरा, दुर्योधन राउत, रविंद्र पोलाई, प्रखंड अध्यक्ष वरुण प्रधान, के साथ-साथ कृष्ण चंद्र प्रधान, महेश्वर प्रधान, दीपक बेहरा, किरानी बारिकर वेणुधर बारिक, सुरेश पोलेई सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...