मथुरा, दिसम्बर 25 -- शीतलछाया स्थित जीवा आश्रम पर आचार्य जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया गया। जिसमें विदेशी भक्तों ने भी सहभागिता करते हुए जीव गोस्वामी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए भगवत भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महंत डॉ. सत्य नारायण दास महाराज ने कहा कि जीव गोस्वामी गौड़ीय संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे। पंडित लकुट प्रसाद ने कहा कि रूप गोस्वामी और सनातन गोस्वामी की शिक्षाओं के आधार पर जीव गोस्वामी ने भक्ति और दर्शन की नींव रखी। अनुराग शुक्ला ने बताया कि भक्ति योग और वैष्णव वेदांत पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना जीव गोस्वामी ने की थी। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ब्रजमंडल से आए अनेकों संतों के पावन सानिध्य में देश - विदेश से आए श्रद्धालुओं ने जीव गोस्वामी के चित्रपट का पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.