रांची, फरवरी 24 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। अयोध्या से आए आचार्य स्वामी विवेकानंद जी महाराज जैसे ही कथा कहने के लिए मंच पर बैठे, पूरा पंडाल श्रीकृष्ण नारायण की ध्वनि से गूंज उठा। आचार्य ने शाम में आरती के बाद कथा शुरू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग सेवा भाव से दूर हो रहे हैं। सभी को गो माता की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि उनकी सेवा से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान आचार्य ने देवर्षि नारद और महर्षि व्यास के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा अपने बच्चों की तरह करते हैं और वे आनंद के सिंधु हैं। उन्होंने जीवन-मृत्यु, सुख-दुख, हानि-लाभ और दिन-रात के चक्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.