संभल, जनवरी 11 -- संभल। शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी राहुल राणा ने गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने चामुंडा मंदिर, संभल से वृंदावन तक लगभग 160 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा आरंभ की है। यह दंडवत यात्रा न केवल शारीरिक तपस्या का प्रतीक है, बल्कि गहरी आस्था, संकल्प और धार्मिक चेतना को भी दर्शाती है। राहुल राणा का कहना है कि गो माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का आधार है और उन्हें राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। साथ ही देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने से सनातन मूल्यों की रक्षा और पहचान मजबूत होगी। बताया जा रहा है कि यह दंडवत यात्रा लगभग एक महीने से अधिक समय में पूर्ण होगी। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालु उनका स्वागत कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.