टिहरी, मार्च 1 -- गोधाम आश्रम चानी बासर में गोकथा का आयोजन हो रहा है। जहां पर गोभक्तों ने गोकथा श्रवण कर गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लिया। गोकथा में सुप्रसिद्ध संत गोपाल मणी महाराज ने धेनुमानस कथा का प्रवचन कर लोगों को गाय की महिमा एवं सनातन धर्म में गाय की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने भारत सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग की। गो कथा में सैकड़ोंकी संख्या में पहुंचे गोभक्तों ने कथा श्रवण कर गोधन के संरक्षण का संकल्प लिया। गोकथा आयोजक किशन सिंह रावत ने कहा कि आज सबसे अधिक उपेक्षित गोधन को बचाने के लिए लोगों को गोकथा के माध्यम से जन जागृति लाने का कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...