मथुरा, फरवरी 2 -- गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा और गो हत्या पर कठोर, व्यापक और सख्त क़ानून बनाये जाने की मांग को लेकर ब्रज मंडल के गो रक्षक एवं सेवकों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई। लगातार बढ़ती गो माता की हत्याओं अंकुश न लगने पर गहन चिंता जताई। चंद्रशेखर बाबा, बवंडर बाबा ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे का नारा देने वाली सरकार गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें और गो हत्या पर कठोर क़ानून लायें। गो सेवकों की सरकार से मांग हैं कि सरकार हमारी संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करे। भरत गौतम, श्रेयस, पंकज ठाकुर, सोनू ठाकुर, शैलेंद्र और धीरज आदि गो सेवकों ने भाजपा सरकार से मांग की है कि गो माता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.