रांची, जून 20 -- रांची। वरीय संवाददाता झारखंड गो सेवा आयोग, रांची की पारिस्थितिकी संतुलन एवं आधुनिकता के परिप्रेक्ष्य में गो सेवा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियां एवं सम्भावनाएं विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सह संगोष्ठी का शुक्रवार को समापन हो गया। हेसाग, रांची स्थित पशुपालन भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि गाय को माता का दर्जा देते आये हैं। गो माता के दूध, गोबर का विशिष्ट महत्व रहा है। जरूरी है कि गो पालन को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यहां भी देश के प्रतिष्ठित ब्रांडों के बराबर का ब्रांड खड़ा किया जा सके तो खुशी होगी। सब्सिडी के लाभ में बिचौलिए तंत्र के हावी होने पर चिंता भी जताई। उन्होंने भरोसा जताते कहा कि इस वर्कशॉप के जरिए खुशनुमा ढांचा तैयार होगा। यहा...