औरंगाबाद, अगस्त 8 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड और अंचल कार्यालय के सभी लिपिक अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नाजिर जयंत सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल और जिला समाहरणालय के लिपिक भी इस हड़ताल में शामिल हैं। अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल में 2800 पे-ग्रेड, प्रोन्नति और अन्य मांगें प्रमुख हैं। हड़ताल के कारण अंचल और प्रखंड कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...