औरंगाबाद, अगस्त 30 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता इन दिनों खासे परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं अर्चना कुमारी, मनोज कुमार, मालती देवी, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मंजू देवी, संजू देवी, उर्मिला देवी, महेंद्र सिंह, अजय सिंह और बैजनाथ सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि कई बार लगातार तीन से चार घंटे तक बिजली ठप रहती है। गर्मी के मौसम में इससे आमजन की परेशानी बढ़ जाती है। लोगों ने कहा कि मुख्यालय क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने से छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.