औरंगाबाद, सितम्बर 16 -- गोह प्रखंड मुख्यालय में जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। हर दिन घंटों वाहन जाम में फंसे रह रहे हैं। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन के धक्के से लोग घायल भी हो चुके हैं। मुख्यालय से एनएच-120 और एसएच-68 गुजरते हैं। यह मार्ग पटना, कोलकाता और वाराणसी सहित अन्य लंबी दूरी के वाहनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन मार्गों से रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। मुख्यालय के दोनों मुख्य मार्ग अतिक्रमण का शिकार हैं। फुटपाथी दुकानदार और बाइक समेत छोटे वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है। अमरेंद्र कुमार सिंह, अनिल शर्मा, बृजमोहन वर्मा, अजय सिंह, बैजनाथ सिंह, सुरेंद्र चंद्रवंशी, कामदेव चंद्रवंशी, मिथलेश यादव, मनोज यादव, रोहित कुमार, रंजन सिंह और यदुनंदन पासवान सहित कई लोग...