औरंगाबाद, फरवरी 6 -- गोह प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां बुधवार को एक मरीज को एक्सपायरी दवा दे दी गई। मरीज गोह थाना क्षेत्र के बेरका गांव का निवासी बताया गया है, जो इलाज के लिए गोह सरकारी अस्पताल आया था। घर पहुंचने पर जब परिजन सिरप का सील तोड़ने वाले थे, तभी उसकी नजर दवा की एक्सपायरी तिथि पर पड़ी, जिसमें अंतिम तिथि 31 जनवरी अंकित थी, जबकि दवा चार फरवरी को दी गई थी। इसके बाद मरीज के परिजन संजय यादव ने दवा और पर्ची की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ और मरीज के परिवार को बुलाकर एक्सपायरी दवा बदलकर दूसरी दवा दी गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित सिरप विटामिन की थी ...