औरंगाबाद, नवम्बर 12 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति की इंजेक्शन लेने के तुरंत बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान महेश यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। हंगामे के बाद बुधवार को अस्पताल के पुर्जा व दवा वितरण काउंटर, लैब, चिकित्सक कक्ष और जेनरल वार्ड के दरवाजे बंद रहे। बताया गया कि मंगलवार को पुलिस ने एक लैब कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उस पर जांच रिपोर्ट देर से देने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.