संभल, फरवरी 24 -- थाना क्षेत्र के गोहत गांव में सोमवार दोपहर खेत पर बनी झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग से झोपड़ी में रखा राशन, कपड़े और नगदी जलकर राख हो गए। गांव निवासी खुशीराम पिछले दो वर्षों से अपने खेत पर झोपड़ी डालकर पत्नी के साथ रह रहा है, जबकि उसके दो बेटे गांव में रहते हैं। सोमवार दोपहर खुशीराम अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसके बच्चे मीनाक्षी और साक्षी झोपड़ी में खेल रहे थे। वहीं बेटा गुड्डू चारपाई पर दो माह के मासूम बच्चों के साथ सो रहा था। बताया गया कि खेलते समय मीनाक्षी के हाथ में माचिस आ गई और उसने जलती तील्ली झोपड़ी के भीतर फेंक दी। देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई और अंदर रखा सामान जल गया। खुशीराम ने बताया कि झोपड़ी में खाने-पीने का सामान, कपड़े और कुछ नगदी रखी थी, जो आग में पूर...