प्रयागराज, मई 30 -- विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रयाग विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कीडगंज में हुई। बैठक में तय किया गया कि बकरीद पर गोहत्या रोकने के लिए पूरे प्रांत में गोरक्षक सचल दस्ते के कार्यकर्ता टोली बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। साथ ही केंद्रीय निर्णय के अनुसार राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दो जून को जिलाधिकारी को दिया जाएगा। गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि गाय कोई साधारण पशु नहीं बल्कि मां है। गोमाता की रक्षा के लिए स्वयं भगवान को पृथ्वी पर मानव अवतार लेकर आना पड़ा था। आज वही गोमाता बेसहारा बनकर दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। बैठक में गोशालाओं के निर्माण, जैविक कृषि, किसान सम्मेलन आदि पर जोर दिया गया। बैठक में नवीन, वीरेंद्र जायसवाल, सुशील चतुर्वेदी, विष्णु कांत, अशोक मिश्रा, लवलेश बजरंगी, विनय, विष्णु द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.