रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में शुक्रवार को साइबर और महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीराम समद (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) व विशिष्ट अतिथि संगीता समद ने भाग लिया। कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ ज्योति टोप्पो, सचिव डॉ ईवा हंसदक, विज्ञान संकाय के पूर्व डीन प्रो बीएल भक्ता आदि भी मौजूद थे। प्रो पूर्ति ने कहा कि महिलाएं घर के साथ बाहर की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। तकनीक के युग में बढ़े अपराध से भी सुरक्षित रहना जरूरी है। श्रीराम समद ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सबको सकारात्मक प्रयास करने होंगे। उन्होंने यौन शोषण, घरेलू अपराध, साइबर अपराध के तरीके व इनकी रोकथाम के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.