रांची, अप्रैल 13 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। झारखंड गोस्वामी कल्याण परिषद झारखंड का दो दिनी सम्मेलनबरियातू स्थित रीता श्री गार्डेन में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश गिरि और समरेश गिरि ने संयुक्त रूप से किया। केंद्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार राज्य के सभी प्रखंडों और गांवों तक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी तालमेल और एकता से ही परिषद का उद्देश्य सफल होगा। साथ ही सम्मेलन में डॉ सुधीर गिरि को रांची का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर सुनीता गिरि, ममता गोस्वामी, दीपा गोस्वामी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...