मथुरा, मई 12 -- मथुरा। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय द्वारा बलदेव स्थित जाटौरा गोशाला तथा नगर पंचायत दाऊजी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों की देखभाल, चारा, पानी आदि की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था एवं गो आश्रय स्थल की संरचना का गहन जायज लिया। गोवंशों की संख्या, भूसा, हरा-चारा, सीसी टीवी कैमरे, ईयर टैगिंग, लाइटिंग, पानी, शेड, गर्मी से बचाव आदि की जानकारी ली। तत्पश्चात गो-पूजन किया। उन्होंने नियमित पशुओं की जांच के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला की सुविधाओं की सतत् उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि गोवंशों को उचित देखभाल एवं पोषण मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.