लखनऊ, जून 19 -- एलडीए के दस्ते ने गुरुवार को गोसाईंगंज व दुबग्गा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना अवैध रूप से की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि शुधांशु वर्मा व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के दुलारमऊ में लगभग 04 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह ग्राम-दुलारमऊ में ही मुन्ना सिंह द्वारा लगभग 04 बीघा व जीवन कुमार द्वारा लगभग 02 बीघा क्षेत्रफल में अवैध तरीके से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.