बलरामपुर, फरवरी 17 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड क्षेत्र के कौवापुर में किसान सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण योजना के तहत किसान गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड अधिकारी सुनील कुमार आर्य तथा समाजसेवी अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान किसानों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बीडीओ सुनील कुमार आर्य ने कहा कि भारत किसानों और खेत-खलिहानों का देश है। यहां के अन्नदाताओं पर देश को गर्व है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों और नवीन ज्ञान को अपनाएं, ताकि उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री और फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते ...