मऊ, नवम्बर 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के करहां बाजार स्थित गद्दोपुर मील पर बुधवार को कृषक संगोष्ठी एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनबीएआईएम कुशमौर के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रगतिशील एवं जैविक खेती के नवीन तरीकों से अवगत कराया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कुल 110 किसानों को गेहूं, चना, सरसों के बीज और बायो उत्पाद नि:शुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम में एनबीएआईएम कुशमौर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नतिशील बीजों का प्रयोग सीमित और उचित मात्रा में करें। अधिक मात्रा में बीज या रासायनिक खाद डालने से उत्पादन नहीं बढ़ता, बल्कि मिट्टी की उर्वरता घटती है। किसान अपने खेतों की दशा देखकर ही वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं। संस्थान के निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कि...