जहानाबाद, फरवरी 17 -- काको, निज संवाददाता। प्रखण्ड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय काको में मंगलवार को गुरु गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड एवं आसपास के विद्यालयों से सैंकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार, नई शिक्षा नीतियों की जानकारी एवं विद्यालयी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) सुनीता भारद्वाज शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि...