नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा। सूर्य क्रांति ग्रुप की ओर से गलगोटिया विश्वविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय पर्यावरण, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई। इसमें 18 राज्यों से आए शिक्षक और शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 समाजसेवी, शिक्षाविद और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केके खंडेलवाल ने महिला सशक्तिकरण पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षिका रति गुप्ता ने भी महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.