हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय बजट की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की मुहिम के अंतर्गत जिला कार्यालय पर गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया, देश के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता के साथ जारी किया गया आम बजट आम नागरिकों को सशक्त बनाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया प्रधानमंत्री की सोंच के अनुसार देश का बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाला है। बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास किया गया है। भारत की विकास क्षमता को बढ़ाने, वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के उपाय हैं। वेतनभोगियों को 12.75 लाख पर कोई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.