संतकबीरनगर, मार्च 30 -- हिन्दुस्तान संवाद, संतकबीरनगर । गन्ना विकास परिषद खलीलाबाद के अंतर्गत चमरसन गांव में वसंतकालीन गन्ना बुआई के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। समिति के सचिव बीएस दीक्षित ने किसानों को गन्ना की खेती करने के लिए आह्वान किया। गोष्ठी में किसानों को ट्रेन्च एवं रिंग पिट विधि से खेती की जानकारी दी गई। समिति के सचिव ने बताया कि इस विधि से खेती करने से फसल बहुत ही बेहतर होगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। इस अवसर पर गन्ना प्रजाति सीओ 0118, सीओएस 13235, सीओएस 13231, सीओएलके 15466, सामान्य प्रजाति सीओएस 8279, सीओएसई 8452 एवं जलप्लावित क्षेत्र के लिए यूपी 05125 की बुआई करने के लिए किसानों को जानकारी मुहैया कराई गई। सचिव ने किसानों को सहफसली खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि इससे किसानों के खेत की सेहत सुधरेगी और आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.