हरदोई, दिसम्बर 10 -- पाली। विकास खण्ड भरखनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत दहिरापुर के मजरा गुरुधरु स्थित गोवंश आश्रय स्थल में अव्यवस्थाएं हैं। मजे की बात है कि अव्यवस्थाओं की जानकारी ब्लाक के जिम्मेदारों को भी नहीं है। टिन शेड में तिरपाल नहीं लगा होने से सर्दी के बीच गोशाला में मौजूद गोवंश ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला के चारों ओर लगे कंटीले तारों पर तिरपाल को लगाया है। जिम्मेदार अंदर बने टिन शेड में तिरपाल लगाना भूल गए हैं। गुरुधरु गोवंश आश्रय स्थल में 70 के आसपास गोवंश हैं। यहां सीमेंट से बनी एक बड़ी नाद में पानी भरा गया है। गोवंशों के चारे की उचित व्यवस्था नहीं की जाती है। लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में यदि गोशाला में तिरपाल, भूसा और हरे चारे और दाने आदि की समुचित व्यवस्था नहीं की ग, तो गोवंशों के स्वास्थ्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.