चित्रकूट, जनवरी 5 -- चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे के रहने वाले समाजसेवी विजय बहादुर सिंह ने गांव में संचालित अस्थाई गोशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा दान किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों की पूजा कर गुड़ और हरा चारा खिलाया। गरीब निराश्रित लोगों को कंबल वितरित कर सर्दी से बचने के लिए राहत प्रदान की। मंडी परिसर पहाड़ी में अस्थाई तौर पर गोशाला का संचालन किया जा रहा है। जिसमें करीब तीन सौ गोवंश संरक्षित किए गए है। समाजसेवी विजय बहादुर सिंह हर साल यहां पर संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा दान करते है। उन्होंने गोशाला में संरक्षित गोवंशों की हल्दी व चावल लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद चना, गुड़, भूसा और हरा चारा खिलाया। कहा कि गोसेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है। सभी इसके लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान मौजूद खंड विकास अधिकारी पहाड़ी संजय पांडेय ने कहा कि डी...