सिद्धार्थ, जनवरी 1 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में संचालित अस्थाई गोशालाओं का बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ.जीवन लाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगाने, अलाव जलाने व समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई गोशाला बिजौरा, परसोहिया तिवारी, तरहर, कठौतिया एवं महतिनिया का निरीक्षण किया। गोशालाओं में साफ-सफाई, चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था और पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी जाए ताकि समय रहते उपचार हो सके। निरीक्षण के दौरान तरहर स्थित गोशाला में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.