कानपुर, फरवरी 3 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के धर्मपुर गोशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाकर मंगलवार को बंजरग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने सचिव के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। वहीं बीडीओ स्तर से कार्रवाई न किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर से उठकर सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मंगलपुर ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं को मार्ग से हटा दिया। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संदलपुर की धर्मपुर गोशाला में साढ़े तीन सौ गौवंश संरक्षित हैं, लेकिन गोवंशों को हरा चारा व चूनी, चोकर नहीं दिया जा रहा है। वहीं कार्यकर्ता सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जब बीडीओ संदलपुर ने जांच कर कार्यवाही की बात कही तो कार्यकर्ताओं ने तीन बजे सिकंदरा-झींझक मार्ग पर ज...