भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर। बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से रविवार को गोशाला प्रांगण से निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संस्था के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि निशान शोभायात्रा सुबह 8 बजे गोशाला प्रांगण से प्रारंभ होगी, जो नगर भ्रमण कर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में समाप्त होगी। बताया कि निशान यात्रा में जिले के साथ-साथ आसपास के जिले और कई राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए महासचिव नितिन भुवानिका, अमित कुमार, योगेश शर्मा, बिट्टू टेकरीवाल, पवन जैन, रिचू वर्मा, रवि शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र मंडल, पम्मी मिश्रा, विशाल बाजोरिया आदि जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...