उन्नाव, दिसम्बर 1 -- उन्नाव। गोशाला में गोवशों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं में लापरवाही दो अफसरों पर भारी पड़ी। डीएम ने सोमवार को गोशाला में मिली खामियों पर गोशाला प्रभारी और प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी को सस्पेंड करते हुए ईओ का वेतन रोका। ईओ और डिप्टी सीवीओ पर शासन स्तर से कार्रवाई के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए। सोमवार को डीएम गौरांग राठी ने सदर तहसील अंतर्गत वृहद कान्हा गोशाला कांशीराम का निरीक्षण किया। यहां गोवंशों के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध नहीं मिला। गोवंशों को सर्दी से बचाने के सारे दावे भी झूठे मिले। बोरे के टाट आदि की व्यवस्था नहीं की गई थी। पशु टीकाकरण की स्थिति असंतोषजनक मिली। इस पर गोशाला प्रभारी सहायक अभियंता नगर पालिका व प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी को सस्पेंड किया। अधिशासी अधिकारी नपा एसके गौतम का वेतन रोकने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.