हरदोई, नवम्बर 29 -- बेनीगंज। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया में स्थायी गोशाला नहीं होने के कारण आवारा जानवर सड़क से लेकर खेतों तक खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं, कार से टकराकर सांड़ की मौत हो गई। नयागांव निवासी देवीदीन के अनुसार, रात करीब नौ बजे घर के सामने कार अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा गई। हादसे में कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और सांड़ की मौके पर मौत हो गई। कार सवार लोग रात में ही चले गए, जबकि वाहन अभी भी खड़ा है। पर पहुंचे ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश ने बताया कि सांड़ को शाम तक दफना दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.