एटा, जनवरी 12 -- जीटी रोड स्थित गोशाला के पास सोमवार की शाम को छोटा हाथी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। अन्य बच्चें गंभीर रुप से घायल हो गए। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए। कोतवाली नगर के मोहल्ला रैवाड़ी कुशवाहनगर निवासी राजेश कुमार चार दिन पहले नया ई-रिक्शा खरीदकर लाए थे। रिक्शा लाने पर बच्चों ने घुमाने की जिद की, जिस पर वह सोमवार शाम को ई-रिक्शा बाहर निकाल लाए और अपने चार बच्चों सहित आस-पास दस बच्चों को घुमाने लगे। जीटी रोड स्थित गोशाला के पास पहुंचे। वहीं पर सामने से आ रहे छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक की बेटी प्रियांशी (08) पुत्री राजेश, अमित (5) पुत्र बुद्धसेन की मौत हो गई। ईशा पुत्री नागेन्द्र, पवन पुत्र प्रेमपाल गंभीर रुप से घायल हो गई। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.