बस्ती, अगस्त 7 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित खड़ौहा गांव में गोशाला का पिलर ढह जाने से उसके मलबे में दबकर 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। खड़ौहा गांव निवासी अशोक चौधरी मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनकी तीन संतानों में 8 वर्षीय बेटा अभि सबसे बड़ा था। उसकी दो छोटी बहनें आराध्या (6) और राधिका (4) हैं। अशोक के घर के सामने ही गोशाला बनी हुई है। गोशाला के दो पिलरों में कपड़े फैलाने के लिए अरगन बंधी थी। धुले हुए कपड़ों को परिजन उसी अरगन पर फैलाकर सुखाते थे। तकरीबन 3 बजे अभि (8) पिलर के पास खेल रहा था। अभि की नजर अचानक अरगन पर फैलाए गए कपड़ों पर गई। वह कपड़े उतारने लगा। इसी दौरान एक पिलर भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सु...