कन्नौज, दिसम्बर 24 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका द्वारा संचालित रामगंज स्थित नगर पालिका की गोशाला का निरीक्षण शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने किया। बुधवार को गोशाला पहुंचे नोडल अधिकारी डॉ परितोष श्रीवास्तव ने गौशाला पहुंच कर गो वंश का पूजन करके गुड़ व चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला के संचालन व प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस मौके पर गोशाला प्रभारी प्रसन्नजित मिश्रा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा, डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ विकराल सिंह पालिका वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह, केयर टेकर ऊधन सिंह, प्रेम चंद्र, रूपेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...