महोबा, जनवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण करते हुए गोवंशों को सर्दी से बचाव को लेकर किए गए इंतजाम की हकीकत को धरालत पर परखा। गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा का स्टाक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गोशाला संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत पचपहरा में गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था कराई गई। डीएम ने कहा कि गोवंशों के लिए हीटर और अलाव की व्यवस्था कराई जाए। सर्दी से बचाव के लिए गुड़ अजवाइन का सेवन कराया गया। गोशाला में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। इस मौके पर गोवंशों को दी जाने वाली डाइट आदि के बारे में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.