बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- जिले की सभी निराश्रित गोशालाओं में बुधवार को पशुपालन विभाग द्वारा गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गाय का पूजन कर सुरक्षा का संकल्प लिया। सीवीओ ने सिकंदराबाद की कोंदू गोशाला में गोवर्धन पर्व मनाया और लोगों को गोवंशों को न छोड़ने की अपील की। पशु चिकित्सकों द्वारा शाम के समय गोवर्धन पर्वत की पूजा कर मनौतियां मांगी गोर्वधन पर्व बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। घरों में गोवर्धन महाराज विराजे और लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके अलावा जिले की सभी 159 निराश्रित गोशालाओं में गोर्वधन पर्व मनाया गया। सीवीओ डा. अनिल शर्मा ने बताया कि ब्लॉकों पर तैनात सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वह ग्रामीणों के साथ गोशालाओं में गोवर्धन पर्व मनाएं। इसी क्रम में सभी गोशालाओं में गाय के गोबर से गोवर्धन महार...