फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है। गाय के संरक्षण से ही मानवता का कल्याण संभव है। गोशालाओं में बायोगैस संयंत्र लगाने के लिए गो सेवा आयोग आर्थिक मदद देगा। मुख्यमंत्री बुधवार को होडल स्थित गोसेवा धाम अस्पताल के वार्षिकोत्सव समारोह में लोगों संबोधित कर रहे थे। गोसेवा धाम की संचालिका देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, स्वास्थ्य समस्याओं और नैतिक मूल्यों के क्षरण से जूझ रही है, तब हमें पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटने की आवश्यकता है और उस यात्रा का पहला चरण गोसेवा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमाता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून 'हरियाणा गो-वंश संरक्षण व गोसंवर्धन वर्ष 2015 में लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.