फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र जनपद में 2 साल 3 माह 22 दिन ही रह सके। उनका कार्यकाल बेहद ही शानदार रहा। अपने कार्यकाल में उन्होंने गौशालाओं को अपडेट करने के लिए बखूबी काम किया। सीसीटीवी के माध्यम से गोशालाओं की निगरानी बढ़ायी। इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्यो पर भी पूरी तौर पर फोकस किया। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा ने यहां 1 अप्रैल 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। अब उनका तबादला अपर निदेशक सूचना के लिए हुआ है। उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव प्रयागराज विनोद कुमार गौड़ को शासन स्तर से सीडीओ की जिम्मेदारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.