कौशाम्बी, मई 2 -- डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर गोशालाओं के लिए भूसा दान करने की अपील बीडीओ सरसवां राकेश सिंह ने क्षेत्र के प्रधानों से की थी। उनकी पहल का नतीजा रहा कि शुक्रवार को गोशालाओं के लिए ग्राम प्रधानों ने 75 कुंतल भूसे का दान किया। बीडीओ राकेश सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र के लोगों से गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए भूसा, चारा, दाना आदि दान करने का आह्वान किया था। इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव, कोटेदार गो प्रेमी, उद्योग बंधु, कृषक, पशुपालक एवं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से अपील की थी कि अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन आदि नजदीकी स्थायी, अस्थाई गोआश्रय स्थलों को दान करें। उनकी पहल पर निखोदा ग्राम प्रधान रमाशंकर त्रिपाठी ने 5 कुंतल, पूरब सरांवा ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने 30 कुंतल, अढौली निवासी किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.