नवादा, अक्टूबर 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोविन्दपुर में एक युवक की हुई मौत के बाद मचे बवाल पर एसपी अभिनव धीमान ने जबरदस्त एक्शन लिया है। गोविन्दपुर के दो और पुलिस पदाधिकारियों का वहां से तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर दूसरे पुलिस पदाधिकारी की वहां प्रतिनियुक्ति की गयी है। रविवार की देर रात एसपी द्वारा इससे संबंधित जिलादेश जारी कर दिया गया। बदले गये पदाधिकारियों में पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता शामिल हैं। अखिलेश कुमार को नगर थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को नारदीगंज थाना भेजा गया है। इनकी जगह पर नगर थाना से पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार यादव व नारदीगंज थाना से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को गोविन्दपुर थाने में पदस्थापित किया गया है। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.