गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद। नगर आयुक्त ने मंगलवार को निगम मुख्यालय में जनसंभव के तहत लोगों की समस्याएं सुनी। निर्माण विभाग की चार, प्रकाश विभाग की एक, संपत्ति की एक, टैक्स की एक और पानी की एक शिकायत आई। लोगों ने गोविन्दपुरम डी-ब्लाक में सर्विस रोड बनाने की मांग की। इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नेहरूनगर से पानी पाइपलाइन के जर्जर होने की शिकायत आई। पाइप लाइन जर्जर होने से पानी सड़क पर बह रहा है। पानी का प्रेशर भी कम है। लोगों ने गोविन्दपुरम में पार्क की दीवार की मरम्मत कराने की मांग की। नंदग्राम से हाई मास्क लाइट ठीक कराने के लिए शिकायती पत्र दिया गया। डी-ब्लॉक गोविन्दपुरम में सर्विस रोड बनाने की लोगों ने मांग की। गांधीनगर से हाउस टैक्स की शिकायत की। वैशाली से नाले के निर्माण की शिकायत की गई। विजयनगर से निगम की भूमि को कब्...